फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जैसे कुरान में तीस पारे हैं ऐसी सूरत मेरे हुसैन की है..

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की प्रतीक दरगाह अबुल हसन शाह वारसी कटरा साहब खां में परंपरागत 101वें चार दिवसीय सालाना उर्स का ऑनरेरी सेकेट्ररी हसनैन वारिस हनी वारसी के नेतृत्व में बुधवार सुबह फजिर की नमाज के उपरांत कुरान ख्वानी से शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


दरगाह वारसी पर उर्स के पहले दिन बाद नमाज फजिर कुरआन ख्वानी हुई। इसके बाद इमाम बारगाह शरीफ में दरगाह वारसी के ऑनरेरी सेकेट्री हसनैन वारिस उर्फ हनी वारसी ने अलम पेश किया। हजरत मजहर अली शाह वारसी रहमतुल्लाह अलैह की ओर से हनी वारसी ने चादरें पेश कीं। हजरत मजहर अली शाह का कुल शरीफ हुआ। नमाज जौहर मीलाद शरीफ हुआ। बाद नमाज अस्र महफिलें की गईं। इसमें कव्वाल अफ्फान वारसी देवा शरीफ, राजा सरफराज रामपुर, अली वारिस मुंबई ने बेहतरीन कलाम पेश कर जमकर वाहवाही हासिल की। उन्होंने कहा जैसे कुरान में तीस पारे हैं, ऐसी सूरत मेरे हुसैन की है। इसके बाद हजरत महमूद शाह वारसी का कुल हुआ। महफिलें जिक्र सरकार वारिस पाक का आयोजन हुआ। इसमें मौलाना असलम मीनाई कोलकत्ता ने तकरीर की। अंत मे महफिलें समां के साथ हजरत सुल्तान हमीद वारसी व हजरत माशूक अली शाह वारसी रहमतुल्लाह अलैह का कुल शरीफ हुआ। दरगाह वारसी पर उर्स के शुभारंभ अवसर पर बाहरी प्रांतों व जनपदों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मजार शरीफ पर चादरें पेश कीं। उर्स में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कैंप लगाया। दरगाह वारसी की ओर से मेहमानों के लिए ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें