फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सपाइयों का वोट कटाने का रच रही षड़यंत्र : सपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने कहा कि भाजपा एसआईआर के माध्यम से समाजवादी पार्टी के पात्र मतदाताओं का नाम सूची से हटवाकर उन्हें मतदान से वंचित करने का षड़यंत्र रच रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के अभियान में पूरी गंभीरता से जुटने का आह्वान किया और कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही जनता के बीच समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत पार्टी कार्यकर्ता मजबूत करें। नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, महंगाई और जीएसटी से जनता व व्यापारी वर्ग परेशान हैं। विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह और सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम ने कहा कि भाजपा की विदाई के बाद ही प्रदेश में खुशहाली और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन संभव है। बैठक में नगर महासचिव राशिद सिद्दीकी, सुभाष गुप्ता, रामवीर यादव, रघुवीर सिंह, अशोक, गोपाल गुप्ता, सत्यवती, माया देवी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें