फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पारा चढ़ते ही बढ़ने लगीं गर्मी की बीमारियां, घट रहा पानी और नमक…इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस से उल्टी-दस्त

Fri, 28 Mar 2025 12:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हैलट की ओपीडी में ज्यादातर रोगी पेट दर्द के आए हैं। रोगी कमजोरी, सिर दर्द और चक्कर आने की शिकायत लेकर आए। हैलट इमरजेंसी में शाम तक 32 रोगी भर्ती हुए।
विज्ञापन
बढ़ते तापमान और गर्मी के बीच चिंता भी बढ़ रही - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अधिकतम तापमान बढ़ते ही गर्मी की बीमारियां बढ़ने लगी हैं। तपिश से पसीना निकलने के कारण इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस हो रहा है। लोगों के शरीर में पानी और नमक की कमी से उल्टी और दस्त शुरू हो गए हैं। पेट में मरोड़ के रोगी बढ़ गए हैं। हैलट की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में गुरुवार को 250 रोगी आए।

विज्ञापन

सीनियर फिजीशियन डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि ज्यादातर रोगी पेट दर्द के आए हैं। रोगी कमजोरी, सिर दर्द और चक्कर आने की शिकायत लेकर आए। हैलट इमरजेंसी में शाम तक 32 रोगी भर्ती हुए। इनमें डायरिया, गुर्दा और लिवर फेल के रोगी भी रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ गुर्दा और लिवर रोगियों को भी दिक्कत होने लगती है। डॉ. प्रियदर्शी ने बताया कि अगर गुर्दा रोगी को डायरिया हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर जांच कराएं।

विज्ञापन

यह एहतियात बरतें

  • दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच जरूरत पर ही बाहर निकलें।
  • बाहर निकलना पड़े तो खूब पानी पीकर निकलें।
  • हल्के रंग के कपड़े पहनकर बाहर निकलें।
  • सिर अच्छी तरह अंगोछे से ढके रहें।
  • छांछ और शिकंजी का सेवन करें।
  • हल्का, सादा और भूख से थोड़ा कम खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें