फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: विधान सभा अध्यक्ष के फेसबुक ग्रुप में डाली असलहों की सेल, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 12 May 2022 11:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पोस्ट हो रही वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नाम से फेसबुक पर बने पब्लिक ग्रुप में वारिस खान नाम के शख्स ने अवैध असलहों की सेल वाली एक पोस्ट डाल दी। खरीद फरोख्त के लिए मोबाइल नंबर भी साझा किए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


गुरूवार शाम वारिस खान के नाम से डाली गई पोस्ट में पिटल, माउजर और देसी तमंचों की फोटो साझा करते हुए डिलीवरी के लिए एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का कहा गया। पोस्ट में इन असलहों की ऑल इंडिया डिलीवरी की बात भी लिखी गई है। दो हजार रुपये एडवांस फिर हथियार पहुंचने के बाद बाकी के भुगतान की शर्त भी रखी। कुछ ही देर में सतीज महाना की फोटो वाले ग्रुप में इस तरह के मैसेज के लोगों ने स्क्रीन शॉट लेकर व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल कर दिए। चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा ने बताया कि शरारती तत्व की पहचान क्र प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें