फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख विरोधी दंगा: एसआईटी ने कानपुर में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, पांच सिखों की हत्या का है आरोप

Thu, 21 Jul 2022 12:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एसआईटी ने सिख विरोधी दंगे में शामिल आरोपी गुजैनी निवासी कमल सिंह को गिरफ्तार किया है। एसआईटी की यह 28वीं गिरफ्तारी है। 
विज्ञापन
आरोपी कमल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिख विरोधी दंगे की जांच में जुटी एसआईटी ने बुधवार रात एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने गुजैनी निवासी कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कमल पर तीन वारदातों में शामिल होकर पांच सिखों की हत्या करने का आरोप है। एसआईटी की यह 28वीं गिरफ्तारी है। 

विज्ञापन


इससे पहले एसआईटी ने बुधवार तड़के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पूर्व पार्षद का पति भी शामिल है। बुधवार को हुई गिरफ्तारी में अनिल कुमार पांडेय, निराला नगर, किदवई नगर (पूर्व पार्षद पति), राम उर्फ बग्गड़, अकबरपुर, कानपुर देहात, मुस्तकीम, निराला नगर, किदवई नगर, अब्दुल वहीद, जूही लाल कालोनी, किदवई नगर, इरशाद, जूही लाल कालोनी, किदवई नगर शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें