फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख विरोधी दंगा: एसआईटी ने कानपुर में पांच और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 20 Jul 2022 10:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

31 अक्तूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए दंगों में शहर में 127 सिखों की हत्या की गई थी। जिसकी जांच एसआईटी कर रही है। मंगलवार देर रात एसआईटी ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिख विरोधी दंगों में एसआईटी ने बुधवार तड़के पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पूर्व पार्षद का पति भी शामिल है। इन सभी की गिरफ्तारी किदवई नगर में हुए तिहरे हत्याकांड में की गई है। एसआईटी अब तक कुल 27 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। एसआईटी 11 केसों में कुल 74 आरोपियों को तलाश चुकी है।

विज्ञापन


एसआईटी डीआईजी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि एक नवंबर 1984 को हुए दंगे के दौरान किदवई नगर में दंगाइयों ने एक मकान पर हमला कर दिया था। लूटपाट करने के बाद रक्षपाल सिंह, भूपेंदर सिंह और सतवीर सिंह की हत्या कर दी थी। रक्षपाल और भूपेंदर के शव भी जला दिए गए थे।

इसी केस के पांच आरोपी बुधवार तड़के गिरफ्तार किए गए। दोपहर बाद पांचों आरोपियों को एसआईटी ने कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस केस में पूर्व मंत्री के भतीजे राघवेंद्र सिंह कुशवाहा समेत करीब एक दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। एसआईटी का दावा है कि दंगाइयों की भीड़ में पांचों आरोपी शामिल होकर वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ पत्र से मिला साक्ष्य, लूट का माल हुआ था बरामद
एसआईटी ने रंगनाथ मिश्र आयोग से 137 शपथ पत्र जुटाए थे। यह शपथ पत्र दंगा पीड़ितों, गवाहों ने दिए थे। इसी में से कुछ शपथ पत्रों पर इन आरोपियों के नाम दर्ज थे। जिसमें यह स्पष्ट था कि इनके पास से लूट का माल बरामद हुआ था लेकिन इन आरोपियों को हत्या के केसों में आरोपी नहीं बनाया गया था। डीआईजी ने बताया कि इसी आधार पर इन सभी को आरोपी बनाया गया और अब गिरफ्तारी की गई। 

इनकी हुई गिरफ्तारी
- अनिल कुमार पांडेय, निराला नगर, किदवई नगर (पूर्व पार्षद पति)
- राम उर्फ बग्गड़, अकबरपुर, कानपुर देहात
- मुस्तकीम, निराला नगर, किदवई नगर 
- अब्दुल वहीद, जूही लाल कालोनी, किदवई नगर
- इरशाद, जूही लाल कालोनी, किदवई नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें