फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather: तीस साल बाद सबसे गर्म रही रात, पारा 27.4, कल हो सकती है बूंदाबांदी

Wed, 24 May 2023 10:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया कि गया कि अगले तीन दिनों में शाम से लेकर रात तक बादल होने की वजह से रात का पारा और भी ऊपर जा सकता है। गुरुवार को बूंदाबांदी की भी संभावना है।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दिन की तरह इस सीजन में रातें भी काफी गर्म हो गई हैं। तीन साल बाद बुधवार को न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। इससे पहले वर्ष 2020 में न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इस सीजन में पिछले करीब दिनों से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया कि गया कि अगले तीन दिनों में शाम से लेकर रात तक बादल होने की वजह से रात का पारा और भी ऊपर जा सकता है। आज बूंदाबांदी की भी संभावना है। इस बीच एयरफोर्स में स्थापित वेधशाला में अधिकतम 40.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मॉनीटर में अधिकतम पारा 37.8 डिग्री रहा। दिन में आठ किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं और धूप की वजह से उमस बनी रही।

शाम को बादल आने से थोड़ी राहत रहीं लेकिन हवा में जलन बरकरार रही। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ गई है, ऐसे में रात के समय बादल बने रह सकते हैं, इससे न्यूनतम पारा बढ़ सकता है। बादल होने से उमस भी बनी रहेगी। बताया कि गुरुवार को शाम के समय तेज हवा के बीच बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

पिछले वर्षों में इस तरह रहा न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
2013 में- 22.8
2014 में- 21.2
2015 में- 24.0
2016 में- 27.0
2017 में- 26.4
2018 में- 27.0
2019 में- 26.4
2020 में- 28.2
2021 में- 24.0
2022 में- 25.8
2023 में- 27.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें