फोरेंसिक जांच कराकर साबित किया है कि आवाज रीता डे की है
इसके साथ ही मानहानि का मुकदमा भी करेंगी। पिछले दिनों वायरल हुए ऑडियो में रीता डे ने अर्चना पर गंभीर आरोप लगाए है। अर्चना ने इसकी फोरेंसिक जांच कराकर साबित किया है कि आवाज रीता डे की है। अर्चना मिश्रा ने अपनी जान को खतरा भी बताया है।
यूपीसीए अध्यक्ष प्रतिनिधि को सौंपा पत्र
झांसी में होने वाली बैठक में अपनी मांगे रखने के संबंध में अर्चना यूपीसीए अध्यक्ष के प्रतिनिधि के स्वरूपनगर स्थित आवास पर परिवार व साथी महिला खिलाड़ियों के साथ पहुंचीं। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने उन्हें झांसी तक साथ ले जाने और यूपीसीए अध्यक्ष डॉ. निधिपति सिंहानिया, सदस्य राजीव शुक्ला तक उनकी बात पहुंचाने का आश्वासन दिया।