निरीक्षण के क्रम में एडीजी ने महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों व उनके निस्तारण की कार्रवाई देखी। उन्होंने डेस्क के काम पर संतोष जताया। साथ ही, महिला पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने के लिए एसपी से नाम भेजने के लिए कहा। वहीं, असलहों के रखरखाव में भी कमी दिखी, जिस पर सुधार के निर्देश दिए। पौने दो घंटे कोतवाली में रुकने के बाद वह पुलिस लाइन पहुंचे।