फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे में कानपुर से पहुंचें हमीरपुर

Tue, 31 Mar 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर - सागर मार्ग (एनएच-84) में वाहनों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया है। इस हाइवे के माध्यम से अब सिर्फ एक घंटे में कानपुर से हमीरपुर पहुंचा जा सकेगा। सजेती थाना क्षेत्र में अलियापुर गांव के पास बनाए गए टोल प्लाजा में 48 घंटे पहले वाहनों की एंट्री शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


हालांकि अभी टोल टैक्स नहीं लिया जा रहा है। अप्रैल से टोल टैक्स लेने की तैयारी की जा रही है।  राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 127 किलोमीटर लंबे कानपुर - सागर मार्ग का निर्माण कराया है। ढाई साल से चल रहे निर्माण के दौरान फोर-वे मार्ग तैयार हो गया है।

सिर्फ कानपुर से 25 किलोमीटर दूर शंभुआ रेलवे क्रासिंग पर आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) में दोनों तरफ सड़कों का निर्माण बाकी है। डिवाइडरों, जेब्रा क्रासिंग, साइड रेलिंग, पेंटिंग कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच निर्माण एजेंसी ने घाटमपुर से 12 किलोमीटर दूर हमीरपुर की तरफ स्थित ग्राम अलियापुर के पास टोल प्लाजा बनाया है।
विज्ञापन


सजेती थाना क्षेत्र में स्थित इस टोल प्लाजा में 28 मार्च से कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। इन कर्मचारियों ने बैरियर लगाकर कानपुर से हमीरपुर की तरफ जाने और वहां से आने वाले वाहनों की इंट्री भी शुरू कर दी है। हालांकि अभी वहां टोल टैक्स नहीं लिया जा रहा है।

टोल प्लाजा में बताया जा रहा है कि एक अप्रैल से टोल टैक्स लगना शुरू हो जाएगा। जबकि एनएचएआई के परियोजना निदेशक नवीन मिश्रा का कहना है कि एनएच-84 में रेलवे फ्लाईओवर को फाइनल टच देते हुए सड़क बनवाई जा रही है। पेंटिंग कार्य भी चल रहा है। कार्य पूरा होते ही टोल प्लाजा शुरू कर दिया जाएगा। 

हाइवे चालू होने से कानपुर से हमीरपुर तक 64 किलोमीटर जाने में जहां चार-पांच घंटे लगते थे, वहीं अब एक घंटे में हमीरपुर पहुंचा जा सकता है। इसी तरह यहां से 127 किलोमीटर दूर कबरई तक दो घंटे या उससे भी कम समय में पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें