फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मंडल की 55 बीआरसी के लिए 82.5 हजार की धनराशि जारी

Tue, 11 Aug 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना व बजट 2026-27 के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने मंडल में संचालित 55 बीआरसी के लिए 82.5 हजार रुपये की धनराशि जारी की है। इसे बीआरसी व नगर संसाधन केंद्रों (यूआरसी) को सुचारु रूप से संचालन के लिए कंटेजेंसी (आकस्मिकता) मद में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक ने सभी बीएसए व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी को तीन दिनों में धनराशि को बीआरसी खातों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। यह धनराशि विद्युत व जलकर भुगतान, सफाई, हैंडपंप व सबमर्सिबल मरम्मत, कंप्यूटर व ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, भवन की लघु मरम्मत जैसे कार्यों में खर्च की जाएगी। इसके अलावा इससे स्कूलों में होने वाली बैठकों में स्टेशनरी और प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के प्रशिक्षण में जलपान व्यवस्था की जाएगी।
बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि धनराशि खर्च के लिए राज्य परियोजना निदेशक की तरफ से जारी निर्देशों से सभी बीईओ को अवगत करा दिया गया है। धनराशि का भुगतान केवल सना-स्पर्श पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। सामग्री की खरीदारी जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। जारी बजट से अधिक खर्च करने पर इसे वित्तीय अनियमितता माना जाएगा। जबकि खंड शिक्षा अधिकारी को खर्च के बाद निर्धारित प्रारूप पर उपभोग प्रमाण पत्र जिला परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
मंडल के जनपदों को जारी धनराशि-
जनपद - बीआरसी - धनराशि
कानपुर देहात - 10 -15000 रुपये
कानपुर नगर - 11 - 16500 रुपये
औरैया - 8 - 12000 रुपये
इटावा - 9 - 13500 रुपये
कन्नौज - 9 - 13500 रुपये
फर्रूखाबाद - 8 - 12000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें