फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप, युवती ने पत्नी होने का किया दावा, बचाव में आरोपी ने कही ये बातें

Sun, 25 Nov 2018 08:40 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कन्नौज जिले में शहर की एक युवती और नगर पालिकाध्यक्ष के बीच चल रहा विवाद पुलिस की चौखट पर पहुंच गया है। शनिवार को युवती ने नगर पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दुष्कर्म के बाद पुलिस से शिकायत करने पर शैलेंद्र अग्निहोत्री ने उससे शादी भी की। आरोप हैं कि पालिकाध्यक्ष के परिवार की एक महिला से अवैध संबंध हैं और दहेज में 20 लाख रुपये न दे पाने पर उन्होंने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पालिकाध्यक्ष ने युवती के आरोपों का खंडन करते हुए फंसाने का आरोप लगाया है। शैलेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने युवती के खिलाफ पहले ही सिविल कोर्ट में वाद दायर कर रखा है।  

शनिवार को शहर की एक युवती ने नगर पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री पर गंभीर आरोप लगाए। युवती ने शैलेंद्र पर शादी का झांसा देकर तीन करीबियों की मदद से कारखाने में ले जाकर कई बार दुष्कर्म का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के डर से शैलेंद्र ने उससे शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसाला खाकर वह उसके मुंह पर थूका

शादी के बाद उसे लखनऊ के एक होटल और गुरसहायगंज में एक दोस्त के मकान में बंधक रखने के साथ उत्पीड़न किया। मसाला खाकर वह उसके मुंह पर थूका और मारपीट की। कई बार शैलेंद्र ने उससे दहेज में 20 लाख रूपये की मांग की।

इतना ही नहीं पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शैलेंद्र के परिवार की एक महिला से अवैध संबंध भी हैं। जिसका विरोध करने पर बीते शुक्रवार को शैलेंद्र और उसके परिवार के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि युवती ने शैलेंद्र अग्निहोत्री के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर तहरीर दी है। इस मामले में शैलेंद्र ने भी युवती के खिलाफ छवि धूमिल करने की तहरीर दी है। पूरे मामले की जांच सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें