फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ एटीएस की टीम उदयपुर रवाना, कानपुर में अलर्ट जारी, आरोपियों से एनआईए समेत अन्य एजेंसियां करेंगी पूछताछ

Sun, 03 Jul 2022 10:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दोनों आरोपी और कन्हैया लाल की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन
उदयपुर में हुई कंहैया लाल की हत्या के मामले में लखनऊ एटीएस से तीन सदस्यीय टीम रवाना हो गई है। कानपुर इकाई को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। वहां पर एनआईए कोर्ट में आरोपी मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद की दस दिनों की कस्टडी रिमांड मिल गई है। एटीएस लखनऊ को भी पूछताछ करने के लिए टाइम एलॉट होगा।
विज्ञापन


आरोपियों से मिली सूचना के आधार पर कानपुर में उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। एटीएस सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से टीम शुक्रवार को उदयपुर के लिए रवाना हो गई थी। कानपुर इकाई को इसकी जानकारी दे दी गई है। वहां पर टीम पहले घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। इसके बाद आरोपियों के परिवार वालों से मिलकर उनसे भी पूछताछ करने का प्रयास करेगी।

एटीएस सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपी जो मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे थे उसकी सीडीआर (कॉल डीटेल रिपोर्ट) मुख्य होगी। उससे इस बात का पता चलेगा कि वह कानपुर में किसके संपर्क में थे। कितनी बार इन लोगों से बात होती थी। कानपुर या प्रदेश के अन्य किन किन शहरों में आरोपी किन किन लोगों के संपर्क में थे। इसके बारे में पता चलेगा।
विज्ञापन


पहले एनआईए फिर अन्य एजेंसियां करेंगी पूछताछ
एटीएस सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने कस्टडी रिमांड ली है तो पहले उनके अधिकारी पूछताछ करेंगे। उसके बाद अलग अलग एजेंसियां पूछताछ करेंगी। एटीएस लखनऊ को भी उसमें शामिल किया गया है। एटीएस के उदयपुर से लौटने के बाद जो सूचनाएं उनके पास होंगी। उसी के आधार पर कानपुर में कार्रवाई शुरू की जाएगी। एटीएस अपनी पूछताछ करके अगले 72 घंटों में वापस आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें