फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अखिलेश यादव बोले- मंहगाई-बेरोजगारी  पर बात नहीं करती सरकार, निकाय चुनाव में खाएगी पटखनी

Sat, 01 Apr 2023 11:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

UP Politics News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक दिवंगत कार्यकर्ता की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौराना उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम को बांट रही है। मंहगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर बात नहीं करती है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को जनपद दौरे पर रहे। पहले वह रायपुर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। इसके बाद अकबरपुर में एक कार्यकर्ता ने मिलने गए। रायपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई व बेरोजगारी पर बात नहीं करना चाहती है।

विज्ञापन

केवल हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर जनता का ध्यान भटका रही है। छुट्टा मवेशियों पर कहा कि इटावा में मैंने लायन सफारी बनाई थी। भाजपा प्रदेश में सांड सफारी बनाएगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा का दावा है कि किसानों की आय दोगुनी हो गई। सौ में से केवल चार लोग ही बेरोजगार हैं।
ये दावा जनता के साथ धोखा है। प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होने के दावे पर कहा कि कौन इसे मानेगा। इनवेस्टर समिट पर कहा कि भाजपा कहती है कि वन ट्रिलियन इकोनॉमी होगी। इसके लिए 32 फीसदी ग्रोथ रेट चाहिए। निवेश के लिए जो धन सरकार को लाना था वह नहीं आया।

विज्ञापन

सरकार पीड़ित व्यापारियों की मदद करे
झूठा प्रचार किया जा रहा है कि अमेरिका की कंपनियों ने दो सौ करोड़ रुपये निवेश किया है। सरकार से मांग की कि कानपुर में अग्निकांड के पीड़ित व्यापारियों की मदद करें। अखिलेश ने पुलिस कस्टडी में बलवंत की पीटकर हत्या किए जाने व मड़ौली गांव में मां-बेटी की जलकर मौत की घटना का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा।

बोले- सरकार की नीयत साफ नहीं
उन्होंने कहा कि गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। भाजपा नेता अवैध निर्माण करा रहे। वहां बुलडोजर नहीं पहुंच रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया था। इसके बाद भी नगरीय क्षेत्रों के सफाई का स्तर नहीं बदला। न ही सरकार की नीयत साफ हुई।

2024 के चुनाव में भाजपा बुरी तरह हारेगी
हाउस टैक्स, वाटर टैक्स आदि तमाम टैक्स लेकर जनता का शोषण किया जा रहा है। कहा कि निकाय चुनाव में बीजेपी का सफाया हो जाएगा। इसके बाद 2024 के लोक सभा चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हार जाएगी। बड़ा परिर्वतन देखने को मिलेगा।

जान बचाने वाले से छीना सारस
अखिलेश यादव ने कहा मीडिया से कहा कि राज्यपक्षी सारस की जान आरिफ ने बचाई। वह उसकी हौसला आफजाई को पहुंचे। पक्षी की जान बचाने वाले को सरकार को पुरस्कृत करना चाहिए। उसका हौसला बढ़ाना चाहिए। लेकिन नहीं उसे नोटिस देकर डराया जा रहा है। सारस उससे छीन लिया गया।

उमेश पाल को नोटिस के बाद भी सुरक्षा नहीं दी
उन्होंने प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या पर कहा कि सरकार ने सुरक्षा नहीं दी। इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के बाद सुरक्षा नहीं दी गई। इससे उसकी हत्या कर दी गई। दो गनर भी मारे गए। आरोपियों की फोटो व वीडियो भाजपा नेताओं के साथ वायरल हो रहे हैं। सरकार को जांच कराना चाहिए। 
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में नहीं है स्थाई डीजीपी
रायपुर में एक होटल में कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के छह वर्ष हो चुके है। अभी तक प्रदेश में डीजीपी को स्थाई तैनाती नही हुई है। शुक्रवार को भाजपा सरकार ने कार्यवाहक डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा को डीजीपी बनाया है। अभी तक डीएस चौहान को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें