फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का तंज: करोड़ों का बजट भाजपा सरकार सच्ची मंशा से सही जगह पर लगाती तो अन्ना पशुओं की दुर्दशा नहीं होती

Sat, 24 Sep 2022 03:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

अखिलेश ने ट्विटर पर लिखा कि- गोवंश की रक्षा के नाम पर करोड़ों का जो बजट उप्र भाजपा सरकार ने निकाला है, अगर वो सही मायनों में सच्ची मंशा से सही जगह पर लगाया जाता तो आज सड़कों पर गौ माताओं की ऐसी दुर्दशा नहीं होती। 
विज्ञापन
अखिलेश ने ट्विटर पर किया पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में अन्ना मवेशी की समस्या लगातार विकराल हो रही है। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अक्सर वाहनों की चपेट में आ कर आए दिन इन मवेशियों की मौत भी हो रही है। गोशाला में मवेशी कम और सड़क पर ज्यादा दिखते हैं। इसके पूर्व शासन के आदेश पर जिला अधिकारी ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि मवेशी सड़क पर दिखाई नहीं पड़ने चाहिए लेकिन इसका कहीं पर भी कोई प्रभाव नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


अन्ना मवेशी की समस्या को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर चित्रकूट की सड़कों पर अन्ना मवेशी की मौजूदगी की फोटो शेयर कर प्रदेश सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश ने लिखा कि- गोवंश की रक्षा के नाम पर करोड़ों का जो बजट उप्र भाजपा सरकार ने निकाला है, अगर वो सही मायनों में सच्ची मंशा से सही जगह पर लगाया जाता तो आज सड़कों पर गौ माताओं की ऐसी दुर्दशा नहीं होती। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें