फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक पशु तस्कर घायल, दूसरा आरोपी फरार

Sat, 24 Sep 2022 12:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में शुक्रवार रात गोली लगने से एक पशु तस्कर घायल हो गया। उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने जंगल में दूसरे साथी की तलाश में छापामारी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे। टीम को 25 हजार का ईनाम दिया गया है।
विज्ञापन


थरियांव थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह और स्वाट टीम द्वितीय प्रभारी विंध्यवासिनी तिवारी की संयुक्त टीम को रात करीब 11 बजे पशु तस्करी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम फैजुल्लापुर नहर पुलिया के पास पहुंची। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नहर पुलिया जंगल में पुलिस की जीप देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में हथगाम थाने के रायपुर मुआरी निवासी मोहम्मद इमरान के पैर में गोली लगी।

उसका साथी बल्लू उर्फ आमिर निवासी हसवा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। उसे पकड़ने के लिए काफी देर तक टीम सर्च अभियान चलाए रही। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मोहम्मद इमरान का तमंचा, बाइक आदि बरामद हुए। आरोपी मोहम्मद इमरान के खिलाफ पशु तस्करी के छह मुकदमे दर्ज हैं। दो बार पहले गैंगस्टर लगाया जा चुका है। एसपी ने बताया कि आरोपी पर फिर गैंगस्टर लगाया जाएगा और उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें