फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना रोगियों की मदद को अखिलेश हेल्पलाइन सेवा, व्हाट्सएप नंबर 9198777996 पर बताएं दिक्कत

Mon, 03 May 2021 06:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

समाजवादी पार्टी ने कानपुर में कोरोना रोगियों को मदद पहुंचाने के लिए अखिलेश हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इसका एक व्हाट्सएप नंबर 9198777996 भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोरोना रोगियों को मदद पहुंचाने के लिए समाजवादी पार्टी ने अखिलेश हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इसका एक व्हाट्सएप नंबर 9198777996 भी जारी किया गया है। अगर किसी रोगी और उसके तीमारदारों को दिक्कत है तो वह व्हॉट्सएप नंबर पर मैसेज भेज सकता है।
विज्ञापन


सपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान ने बताया कि हेल्प लाइन का नंबर सोशल साइट्स पर भी डाल दिया गया है। अगर किसी रोगी को दवाएं नहीं मिल पा रही हैं तो वह हेल्प लाइन पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा अलग-अलग विशेषज्ञता के डॉक्टरों से लोग निशुल्क परामर्श भी ले सकते हैं।

इसके अलावा लोग नॉन कोविड रोगियों को भर्ती कराने के लिए भी मदद ले सकते हैं। कोरोना रोगियों के भोजन और शवों के अंतिम संस्कार के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। ऑक्सीजन की दिक्कत से जूझ रहे लोगों की मदद भी की जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसमें अभिषेक गुप्ता, सुभाष, श्रेष्ठ गुप्ता, टिल्लू जायसवाल, निजाम कुरैशी हैं। डॉ. इमरान खुद एमबीबीएस और एनेस्थेटिस्ट हैं। लोग उनसे भी निशुल्क परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें