फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Dubey: तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई है...अंजाम भुगतना पड़ेगा, रिपोर्ट लिखाने वाले ठेकेदार को मिली धमकी

Tue, 19 Aug 2025 11:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे के साथियों पर मुकदमा दर्ज कराने वाले ठेकेदार  को वॉट्सएप कॉल के जरिए धमकी मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे के साथियों पर जबरन वसूली, बंधक बनाने, डकैती और धमकी देने की एफआईआर कराने वाले ठेकेदार सैफ को वॉट्सएप कॉल से धमकी मिली है। इसमें कॉल करने वाले ने कहा है कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई है...अंजाम भुगतना पड़ेगा। इसकी जानकारी मिलने पर डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने जांच देर शाम एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया को दे दी है।

विज्ञापन

सुजातगंज निवासी ठेकेदार सैफ ने 11 अगस्त को ग्वालटोली थाने में रवि मिश्रा उर्फ आयुष मिश्रा, लवी मिश्रा उर्फ आशीष, सौरभ द्विवेदी और प्रशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लवी मिश्रा पहले ही जेल में है। सोमवार को सैफ के पास वॉट्सएप कॉल आई, जिसमें उसको धमकी दी गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

कॉस्मोजिन पब लाउंज का कर रहे थे संचालन
डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित से बातचीत हुई है। उनके पास वॉट्सएप कॉल आई थी। एसीपी कर्नलगंज को मामले की जांच सौंपी गई है। एक आरोपी के पिता पर शक की सुई घूम रही है। ठेकेदार ने जिन पर एफआईआर कराई है, वह कॉस्मोजिन पब लाउंज का संचालन कर रहे थे।

अखिलेश के साथियों की जानकारी के लिए पुलिस ने दो को उठाया
अखिलेश दुबे के साथियों की जानकारी के लिए पुलिस ने सोमवार देर रात दो युवकों को उठाया है। एक दक्षिण, जबकि दूसरा सिविल लाइन क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अखिलेश दुबे के साथियों पर बर्रा, किदवईनगर, कोतवाली, कल्याणपुर थाने में एफआईआर हुई थी। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता शैलेंद्र यादव को भेजा गया जेल
अखिलेश दुबे को नाबालिग लड़कियां मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किए गए केशव नगर निवासी अधिवक्ता शैलेंद्र यादव उर्फ टोनू को सोमवार को 30 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें