फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: केएसएस अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, 13 स्कूलों की टीमों ने लिया हिस्सा, ऐसे रहे परिणाम

Tue, 19 Aug 2025 11:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पूर्णचंद्र विद्या निकेतन में केएसएस अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें डीपीएस बर्रा, डीपीएस कल्याणपुर, एमआर जयपुरिया, सुपर इंटरनेशनल और केआर एजुकेशन की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन
केएसएस अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बर्रा दो स्थित पूर्ण चंद्र विद्या निकेतन स्कूल में केएसएस अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 13 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। पहले मैच में डीपीएस बर्रा ने एलेनहाउस रूमा को 3-0 से हराया। रुद्र और स्माइल ने एक-एक गोल किया।

विज्ञापन

दूसरा मैच डीपीएस कल्याणपुर ने श्री राम एजुकेशन सेंटर पनकी को 3-0 से मात दी। श्लोक ने अकेले तीन गोल किए। तीसरा मैच एमआर जयपुरिया ने सुभाष पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराया। चौथा मै  सुपर इंटरनेशनल स्कूल ने एसेंट पब्लिक स्कूल को 4-1 से पराजित किया।

विज्ञापन

इस दौरान ये लोग रहे मौजूद
मोहम्मद अमन ने दो और अयान ने एक गोल किया। वहीं, पांचवां मैच केआर एजुकेशन ने आर्चीज स्कूल को 3-0 से हराया। सक्षम, फैज और सुशांत ने एक-एक गोल किया। इस अवसर पर फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, डीबी थापा, विनय पांडे, संदीप, और धीरेंद्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें