फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई यात्रा: गोरखपुर की उड़ान शुरू, जानिए कितना है किराया, ये रही पूरी जानकारी

Mon, 28 Mar 2022 11:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दिल्ली-कानपुर-गोरखपुर फ्लाइट से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को पौने तीन घंटे का समय लगेगा। यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह 9:50 बजे उड़कर कानपुर 11:10 बजे आएगी। कानपुर से यह फ्लाइट 11:30 बजे उड़कर 12:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से गोरखपुर वाया चकेरी एयरपोर्ट होकर फ्लाइट का संचालन रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन कानपुर से चार यात्री गोरखपुर गए और चार आए। 28 मार्च सोमवार को इस फ्लाइट में रियायती किराया 1999 रुपये में कोई भी यात्री कानपुर से गोरखपुर और गोरखपुर से कानपुर की यात्रा कर सकता है।
विज्ञापन


29 मार्च से 2 अप्रैल तक की कानपुर से गोरखपुर का किराया 3060 रुपये है। एयरपोर्ट निदेशक बीके झा ने बताया कि दिल्ली-कानपुर-गोरखपुर 90 सीटर फ्लाइट पहले दिन गोरखपुर से 6 मिनट पहले आ गई थी। इस फ्लाइट से 17 यात्री दिल्ली गए।

आज यह फ्लाइट कानपुर से फुल होकर दिल्ली को गई। एमएलसी चुनाव की अधिसूचना प्रभावी होने के कारण पूर्व में प्रस्तावित की गई फ्लाइट को किसी ने हरी झंडी नहीं दिखाई। स्पाइस जेट का कहना है कि नई टर्मिनल बिल्डिंग चालू होते ही कानपुर से दूसरे शहरों के लिए फ्लाइटें शुरू हो जाएंगी। आठ शहरों के लिए अभी से प्रस्ताव दिया जा चुका है पर सिंगल रनवे होने की वजह से अभी हरी झंडी नहीं मिली है।    
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पौने तीन घंटे में दिल्ली से गोरखपुर
दिल्ली-कानपुर-गोरखपुर फ्लाइट से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को पौने तीन घंटे का समय लगेगा। यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह 9:50 बजे उड़कर कानपुर 11:10 बजे आएगी। कानपुर से यह फ्लाइट 11:30 बजे उड़कर 12:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसका मतलब कानपुर से गोरखपुर पहुंचने में 65 मिनट तो दिल्ली से गोरखपुर पहुंचने में 165 मिनट लगेंगे।

कोलकाता, हैदराबाद और पंत नगर की फ्लाइटें रुकीं
चकेरी से कोलकाता और हैदराबाद की बंद चल रही फ्लाइटें फिलहाल बंद ही रहेंगी। पंत नगर, अमृतसर और रायपुर की सेवा भी अभी शुरू होना मुश्किल है। कोलकाता और हैदराबाद की फ्लाइटों को समर शेड्यूल में ही शुरू करने की तैयारी थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने शेड्यूल जारी कर दिया है, इसमें दोनों ही फ्लाइटें शामिल नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें