फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले, किसानों की आय बढ़ाने के लिए मक्का बेहतर विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में मक्का बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है। आधुनिक तकनीक से किसान मक्का की खेती कर आमदनी दोगुनी कर सकते हैं। सरकार ने मक्का के लिए 2400 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है।
विज्ञापन


संकर बीजों पर सब्सिडी दी रही है। यह बातें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहीं। वह एचबीटीयू के शताब्दी भवन में कृषि विभाग की ओर से त्वरित मक्का विकास एवं तकनीक आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला व प्रदर्शनी का शुभारंभ करने आए थे।

कृषि मंत्री ने किसानों को समय पर उन्नत बीज उपलब्ध कराने और कृषि तकनीक की जानकारी सरल भाषा में देने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को आलू के तुरंत बाद मक्का की बोआई करने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश के कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने कहा कि यूपी भारत में गेहूं एवं चावल उत्पादन में प्रथम, बाजरा, मसूर, राई व सरसों में द्वितीय और दलहनी फसलों में चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन


मक्का की उत्पादकता में 16वें स्थान पर है। अपर कृषि निदेशक (गेहूं एवं मोटा अनाज) टीएम त्रिपाठी ने प्रदेश में मक्का के उत्पादन को बढ़ाने की रणनीति के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक सरोज कुरील, सीडीओ दीक्षा जैन आदि मौजूद रहे।


कृषि मंत्री को भाए मक्के के मोदक और रबड़ी
प्रदर्शनी में कानपुर देहात के श्री गोपाल सेवा प्राकृतिक उत्पाद एवं शोध संस्थान के किसान फूल सिंह ने मक्के से तैयार कई उत्पाद प्रदर्शित किए। इसमें मक्के से तैयार मोदक, रबड़ी, दलिया देखकर मंत्री ने इसे सराहा। बिल्हौर निवासी किसान लालाराम ने बताया कि गेहूं व धान के बाद मक्का के हाइब्रिड बीजों की बोआई करके फसल का उत्पादन करते हैं। इससे आमदनी बढ़ी है। औरैया से आए किसान अवध नारायण ने बताया कि प्रदर्शनी में लगे स्टालों में सबसे ज्यादा मक्का की हाइब्रिड बीजों की प्रजातियां हैं।


हर जिले में स्थापित होगा मक्का ड्रायर

कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रविंद्र ने कहा कि मक्के का उपयोग अब पशुचारा एवं एथेनाल निर्माण में हो रहा है। मांग बढ़ने की वजह से हर जिले में मक्का ड्रायर स्थापित किया जाएगा। संचालन के लिए संबंधित जिले की ओर से एफपीओ का चयन कर प्रस्ताव भेजा जाना आवश्यक है। अब ऐसी व्यवस्था विकसित करनी है, जिससे डिस्टिलरी सीधे किसानों से मक्का उसी प्रकार खरीद सके जैसे गन्ना खरीदा जाता है।




पुलिस ने भगाया तो मंत्री ने बुलाकर सुनी समस्या
प्रदर्शनी में किसान हरिश्चंद्र कृषि मंत्री से शिकायत करने के लिए आगे आए तो पुलिस ने फर्जी किसान कहकर भगा दिया। किसान के चीखने पर मंत्री ने पास बुलाया और फरियाद सुनी। किसान ने निजी कंपनियों के बीज की कीमत में मनमानी करने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने किसान को लिखित शिकायत देने के साथ कृषि अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें