फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Scheme: कानपुर में भी हिंसक प्रदर्शन को हवा देने की साजिश, व्हाट्सएप चैट से युवाओं को उकसाने की कोशिश

Fri, 17 Jun 2022 09:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बॉयकाट टीओडी नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में युवाओं को चौकी फूंकने और हाईवे जाम करने के लिए उकसाया जा रहा है। इस ग्रुप की चैट का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। साइबर सेल की मदद से कई संदिग्धों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर के विभिन्न राज्यों अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों को कानपुर में भी हवा देने की साजिश रची जा रही है। सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसमें हाईवे जाम करने और पुलिस चौकियां फूंकने की बात कही गई है। जानकारी के बाद हरकत में आई पुलिस ने साइबर सेल की मदद से कई संदिग्धों को चिह्नित किया है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शुक्रवार को जो स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है, वह बॉयकाट टीओडी नाम के व्हाट्सएप ग्रुप का है। ग्रुप से जुड़े लोग जो चैटिंग कर रहे, उसमें रामादेवी चौकी फूंकने की बात कही जा रही है। कानपुर-हमीरपुर रोड को भी जाम करने की चर्चा हुई। लोगों से इसके लिए तैयार रहने को कहा गया और समर्थन मांगा।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि ग्रुप से जुड़े कई लोगों की पहचान कर ली गई। जल्द ही इन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि छात्रों की आड़ में कानपुर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। कुछ अराजक तत्व और संगठन छात्रों को भड़काकर हिंसक प्रदर्शन करने की प्लानिंग कर रहे थे। जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस को वायरल हो रहे वाट्सएप ग्रुप की चैट का एक स्क्रीनशॉट मिला है। इस ग्रुप का नाम बॉयकाट टीओडी है, जिसमें हिंसा फैलाने के लिए उकसाया जा रहा है। इस ग्रुप में कानपुर के अलग-अलग इलाकों में हिंसा फैलाने की बात की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें