पिच को एकदम पाटा क्यों बनाया
सूत्रों के अनुसार, इसका एक कारण ग्रीनपार्क का विकेट भी रहा। सेमीफाइनल जैसे महत्वपूर्ण मैच के लिए एकदम पाटा विकेट तैयार किया गया था। जबकि, बीसीसीआई ने इस वर्ष से यह नियम लागू किया है कि मैच से पहले टॉस नहीं किया जाएगा। मेहमान टीम ही पिच को देखकर पहले बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने का निर्णय लेगी। इस नियम के बाद भी यूपीसीए ने पिच को परिणाम के हिसाब से न बनवाकर एकदम पाटा क्यों बनाया।
दोनों को वापस पुराने मैदानों की जिम्मेदारी सौंपी
उधर, टीम के बाहर होने का सबसे पहला खामियाजा ग्रीनपार्क के पिच क्यूरेटर भूपेंद्र सिंह को उठाना पड़ा। यूपीसीए सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने उन्हें कमला क्लब स्थानांतरित करते हुए वहां का काम देख रहे यूपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर शिव कुमार को ग्रीनपार्क का कार्य सौंप दिया है। इससे पहले 2024 में यूपीसीए सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने ही इन दोनों को बदला था। अब फिर से दोनों को वापस पुराने मैदानों की जिम्मेदारी सौंपी है।