फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के तमाम शहरों में दो दिन बाद बढ़ने लगेगा ठंड का असर

Sun, 28 Oct 2018 08:27 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- दिन में तीन, रात में एक डिग्री गिरा पारा
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के कानपुर शहर व अासपास के जिलों में दो दिन बाद रात की तरह दिन में भी ठंडक महसूस होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार ठंड का असर जल्द ही शुरू होगा। इसकी वजह यह है कि राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों से ठंडी हवाओं का रुख प्रदेश के मध्य क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
अभी हवा की रफ्तार धीमी है, जल्द ही इसमें तेजी आने की उम्मीद है। शुक्रवार को दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। रात का पारा भी एक डिग्री नीचे गया है। शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हवा में नमी भी बढ़ी है।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर से ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। अगले हफ्ते दिन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। रात में भी पारा 12 से 14 के बीच रहेगा।

4 of 5
डेमो पिक
हवा में प्रदूषण की कमी नहीं
रात के समय हवा में बढ़ रही नमी की वजह से प्रदूषण की मात्रा भी तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार की शाम को चार बजे एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 171 रहा। एक दिन पहले इसी समय यह मात्रा 150 थी। एक्यूआई की सामान्य स्थिति 100 मानी गई है। इससे अधिक होने पर यह फेफड़े, आंख, आंत सभी के लिए नुकसानदायक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
शुक्रवार को तापमान
अधिकतम तापमान - 32.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 13.8 डिग्री सेल्सियस

आर्द्रता
अधिकतम- 71 प्रतिशत 
 न्यूतनम- 29 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें