फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत बनकर आई 'करवाचौथ की महंगी खरीदारी', नाराज पत्नी ने उठाया दर्दनाक कदम

Sun, 28 Oct 2018 08:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के जनपद उरई- जालौन में करवाचौथ की तैयारियों को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर पत्नी ने दर्दनाक कदम उठाया लिया। आग का गोला बनी पत्नी के चीखने चिल्लाने पर बचाने दौड़ा पति भी झुलस गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ये था पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
रेढ़र थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी सुरेंद्र पाल की 30 वर्षीय पत्नी ज्ञाना देवी ने शुक्रवार की देर रात घर के कमरे में बंद होकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। महिला के चीखने चिल्लाने पर घर के बाहर मौजूद पति अंदर गया और पत्नी को जलता हुआ देखकर आग बुझाने का प्रयास किया। जिसमें पति भी झुलस गया और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष लोकेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि महिला का अपने पति सुरेंद्र से करवाचौथ में महंगी खरीदारी करने की बात पर विवाद हो गया था।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
डिमांड पूरी न होने से नाराज महिला ज्ञाना ने शुक्रवार की देर रात घर के अंदर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला का पति सुरेंद्र बाहर रहकर मजदूरी करता था। वह चार दिन पहले ही अपने घर लौटा था। मृतका की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके चार बच्चे भी हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें