सतना-चित्रकूट मार्ग के किनारे स्थित ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सुरक्षा कार्यालय से भी प्रवेश नियम व प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कुलसचिव डॉ. अजय कुमार ने बताया कि कला, विज्ञान, अभियांत्रिकी, प्रबंधन, कृषि संकाय में अधिष्ठाताओ, दूरवर्ती निदेशक व प्राचार्य दीनदयाल कौशल केंद्र से उनके संकाय/निदेशालय में संचालित पाठ्यक्रमों की विशेषताओं व प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
प्रभारी आईटी प्रो. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि प्रवेश संबंधी जानकारी को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में निरंतर अपडेट किया जाता है। वेबसाइट का अवलोकन कर प्रवेश जानकारी प्राप्त की जाती है।