फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर आए अभिनेता बृजेंद्र काला बोले- पठान के एक सीन पर मचा बवाल, ओटीटी की फिल्मों पर क्यों नहीं

Wed, 01 Feb 2023 12:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर पहुंचे अभिनेता बृजेंद्र काला ने बताया कि उन्नाव जिले में उनकी आने वाली फिल्म डोर की शूटिंग चल रही है। फिल्म में वह सब इंस्पेक्टर और हीरो के पिता के किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने गंगा बैराज को शूटिंग के लिए बेहतर लोकेशन और मुफीद बताया।
विज्ञापन
अभिनेता बृजेंद्र काला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठान फिल्म के एक सीन पर बवाल मचा दिया गया। इससे ज्यादा गंदगी तो ओटीटी प्लेटफार्म पर आने वाली फिल्मों में होती है। उन पर बवाल क्यों नहीं होता। ओटीटी पर भी सेंसरशिप लागू होनी चाहिए। ये बातें मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए फिल्म अभिनेता बृजेंद्र काला ने कहीं।

विज्ञापन


बृजेंद्र कानपुर में खलासी लाइन स्थित पुष्पा खन्ना मेमोरियल सेंटर में छात्रों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उन्नाव जिले में उनकी आने वाली फिल्म डोर की शूटिंग चल रही है। फिल्म में वह सब इंस्पेक्टर और हीरो के पिता के किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने गंगा बैराज को शूटिंग के लिए बेहतर लोकेशन और मुफीद बताया। सेंटर की निदेशक रुमा चतुर्वेदी ने उन्हें जागरूकता अभियानों की झलकियां दिखाईं। इस मौके पर पर डॉ. साइमा वस्ति, डॉ. रूपेश, कामाक्षी कटियार और राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें