एसीपी गोविंदनगर विकास पांडेय के कार्यालय में तैनात मुंशी (जांच) का रिश्वत लेते हुए वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आते ही डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने उसे निलंबित कर दिया।
कानपुर में रिश्वत लेते हुए एक पुलिस कांस्टेबल का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक ओर कांस्टेबल दिख रहा है और दूसरी ओर किसी के हाथ में नोटों की गड्डी नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसीपी गोविंदनगर विकास पांडेय के कार्यालय में तैनात मुंशी (जांच) का रिश्वत लेते हुए वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आते ही डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने उसे निलंबित कर दिया। गुरुवार को सोशल मीडिया पर पुलिस कर्मी का एक वीडियो वायरल हुआ।
जिसमें कुर्सी पर बैठा एक पुलिस कर्मी टेबल के नीचे से 200 रुपये के नोटों की गड्डी लेता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस कर्मी की पहचान गोविंदनगर एसीपी कार्यालय में तैनात जांच मुंशी शिवकांत त्रिपाठी के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार मामला बर्रा थाना क्षेत्र के एक दुकान के कब्जे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जिसमें दर्ज मुकदमे को निपटाने के लिए मुंशी ने 20 हजार में सौदा किया था। पीड़ित पक्ष ने 200 रुपये की गड्डी टेबल के नीचे से देते हुुए वीडियो बनाया था। शिवकांत काफी लंबे समय से एसीपी कार्यालय में तैनात है। एसीपी विकास पांडेय का कहना है कि वायरल वीडियो काफी पुराना है। मामले की जांच कर रिपोर्ट डीसीपी साउथ को भेजी गई थी। जिसपर शिवाकांत को निलंबित कर दिया गया है।