पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी कल्लू के जेल जाने पर आक्रोशित हुई उसकी मां ने स्वतंत्रता दिवस की सुबह रविवार को घर में घुसकर छेड़छाड़ पीड़िता पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी।
महोबा जिले में कोतवाली कुलपहाड़ के गांव ठठेवरा में छेड़छाड़ की पीड़िता को आरोपी की मां ने केरोसिन डालकर जला दिया, जिसकी झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। छेड़छाड़ के आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी पुलिस ने उसकी मां को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
कुलपहाड़ के गांव ठठेरवा में 30 वर्षीय महिला का पति गुजरात में मजदूरी करता है। पड़ोसी विपिन यादव उर्फ कल्लू भी उसके पति के साथ काम करने गया था। कुछ दिन पहले विपिन यादव वापस आ गया था। 14 अगस्त की दोपहर विपिन ने महिला के घर में घुसकर छेड़खानी की।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी कल्लू के जेल जाने पर आक्रोशित हुई उसकी मां ने स्वतंत्रता दिवस की सुबह रविवार को घर में घुसकर छेड़छाड़ पीड़िता पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी, जिसमें गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
झांसी मेडिकल में सोमवार को पीड़िता की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि मृतका के जेठ ने छेड़छाड़ के आरोपी की मां शोभारानी पर घर में घुसकर बहू को कोरोसिन डालकर जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शोभारानी को जेल भेज दिया है। गांव में पुलिस बल तैनात किया है।