झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का यौन शोषण करने व अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
कंचौसी चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह व कांस्टेबल दिग्विजय सिंह ने शनिवार को झींझक-कंचौसी मार्ग स्थित सीएचसी के पास से अक्षय गुप्ता को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मंगलपुर संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसके पड़ोस में रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर 10 साल तक यौन शोषण करने, अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने और आरोपी की तीन बहनों पर जाति सूचक गाली-गलौज व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।