फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ससुराल जा रही पत्नी ने रास्ते में खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Sat, 15 Feb 2025 10:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मायके से मां व पति के साथ ससुराल जा रही महिला ने रास्ते में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर पति उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर लाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के सलावतपुर निवासी अरविंद ने बताया कि पत्नी रोशनी (32) एक दिन पहले मायके श्यामसुंदरपुर गई थी। शनिवार को वह उसे लेने के लिए श्यामसुंदरपुर पहुंचा। यहां पर पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। सुबह 10 बजे के करीब के बाद वह सास गुड़्डी देवी के साथ बाइक से पत्नी को लेकर अपने घर आ रहा था। रास्ते में पत्नी ने एक पानी की बोतल में जहरीला पदार्थ घोलकर पी लिया। रास्ते में उल्टियां होने पर वह पहले सीएचसी पुखरायां लेकर पत्नी को पहुंचा।
यहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने महिला को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया। यहां लाने पर इमरजेंसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही डॉक्टर ने महिला के जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पर मां व पति बिलखते रहे। पति ने बताया कि उसके एक बेटी सुकन्या है। अकबरपुर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें