फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। क्षेत्र निवासी मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही युवक को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन

रसूलाबाद के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त को गांव का दीपक तिवारी दस वर्षीय बेटी को फुसलाकर साथ में खेत ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद बेटी गंभीर हालत में घर पहुंची और मामले की जानकारी दी। इस पर उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी।
छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर रविवार को परिजन मासूम को लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सोमवार को दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच सीओ बृजेंद्र दुबे करेंगे। पीड़ित को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें