डेरापुर। गैर इरादतन हत्या, मारपीट व एससी/एसटी एक्ट के मामले में 11 माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गुरुवार सुबह पुलिस गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी शिवम निवासी भड़पुरा डुबकी गांव के पास भड़पुरा सर्विस रोड पर मौजूद है। इस पर पुलिस टीम के साथ भड़पुरा मोड़ के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है। बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, मारपीट व एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। वह पिछले 11 माह से फरार चल रहा था।
बता दें कि 22 मई 2025 को भड़पुरा निवासी रणवीर के साथ गांव के ही शिवम, आर्यन, शरद, रोहित व अंजनी ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल रणवीर को उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां 24 मई को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी साक्षी की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में चार आरोपी पहले ही जमानत पर हैं, जबकि शिवम फरार चल रहा था उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसे जेल भेजा गया है।