फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा: परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर

Mon, 04 Mar 2024 08:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा हुआ। इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार तीन छात्र हादसे का शिकार हो गए। जिसमें दो की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र रतनियांपुर ईंट भट्टे के पास बाइक सवार तीन छात्र बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए। तीनों घायल छात्रों को सीएचसी डेरापुर पहुंचाया गया। डेरापुर अस्पताल में डॉ. रवींद्र प्रताप ने बिरिया निवासी प्रवीण यादव (18) पुत्र चरन सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य घायल छात्र दीपक पुत्र शिशुपाल सिंह व अनिरुद्ध यादव पुत्र चंद्र शेखर को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचने पर अनिरुद्ध को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीनों बिरिया गांव के रहने वाले थे और परौंख के राजकीय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहे थे। घटना के बाद से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर अस्पताल में परिवार के लोग व ग्रामीण पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें