फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
श्रीकृष्ण का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। तेरहवीं संस्कार में शामिल होने साइकिल से बहादुरपुर गांव जा रहे रसूलाबाद के एक वृद्ध को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया गया। वहां से हैलट रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कस्बे के सुभाष नगर के रहने वाले श्रीकृष्ण त्रिपाठी (65) की रसूलाबाद तहसील के पास पान की गुमटी है। बुधवार शाम वह बहादुरपुर गांव के राजू शुक्ला की मां के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान कानपुर रोड पर बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। राहगीरों की मदद से घायल को रसूलाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉ. ने प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया।
परिजन घायल को हैलट अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। वृद्ध की मौत के बाद मां बिटान देवी, पत्नी रमाकांती, बेटा पंकज, अंबुज व बेटी पिंकी, नेहा, भाई रामकृष्ण त्रिपाठी, राधा कृष्ण का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर, पुलिस ने बेटे अंबुज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें