फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल में उतरा करंट, कथावाचक की मौत

विज्ञापन
मृतक गिरजेश का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। कस्बे के कुढ़ावल गांव में बुधवार को बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट की चपेट में आने से कथावाचक की मौत हो गई। कथावाचक ने खंभे को पकड़ लिया था तभी हादसा हो गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

कुढ़ावल गांव निवासी गिरजेश तिवारी (38) कथावाचन व पूजन का काम करते थे। बुधवार को घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भर रहे थे। इसी दौरान गिरजेश ने पास लगे बिजली के खंभे को पकड़ लिया। खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगे। परिजनों ने लोगों की मदद से उन्हें डंडे की मदद से किसी तरह पोल से अलग किया और सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने गिरजेश को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि गिरजेश चार भाइयों में सबसे छोटे थे। मौत की जानकारी पर पत्नी अनुपम देवी, बेटा कन्हैया सहित परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। मृतक की एक वर्षीय बेटी राधा परिवारीजनों की गोद में घटना से अंजान दिखी। दरोगा राकेश कुमार ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें