फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से कंटेनर के क्लीनर समेत दो की मौत

विज्ञापन
खड्ड से कंटेनर को बाहर निकालती क्रेन। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/सिकंदरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान में गुरुवार की दोपहर इटावा-कानपुर हाईवे पर बेकाबू कार की टक्कर से कंटेनर की धुलाई कर रहे क्लीनर व पास में बैठे अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, घायल कार चालक को पीछे से आए अन्य कार सवार अपने साथ ले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस फरार कार सवारों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रसधान में पेट्रोल पंप के पास ओंकार उर्फ कल्लू का प्लाट है। वहां सबमर्सिबल लगा है। बुधवार को कल्लू का भाई बबलू कोलकाता से कंटेनर लेकर लौटा था। प्लाट में कंटेनर खड़ा कर दिया था। गुरुवार सुबह चालक बबलू का पड़ोसी व क्लीनर सर्वेश त्रिवेदी (30) कंटेनर को धो रहा था। वहीं पर ओंकार उर्फ कल्लू (50) भी बैठा था। तभी कानपुर से औरैया की तरफ जा रही कार की टक्कर से सर्वेश और कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार के घायल चालक को पीछे से आए अन्य कार सवार उसके साथी अपने साथ ले गए।
एक साथ हुई दो मौतों से गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ सिकंदरा राजाराम चौधरी ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार कब्जे में ली गई है। इंस्पेक्टर रामबहादुर पाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कार सवार मौके से फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रसधान गांव में कार की टक्कर से दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया। दोनों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक सर्वेश के पिता सत्यनारायण त्रिवेदी ने बताया कि बेटे की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके कोई संतान अभी नहीं है। सर्वेश की मौत से पत्नी शिखा व मां सुशीला का रो-रो कर बुरा हाल है। पड़ोस की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाती रहीं। वहीं, सर्वेश के पास में मृतक ओंकार उर्फ कल्लू का घर है। उसकी मौत पर परिजन विनोद, संजू, शिवा, निशा, टीना का रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर तहसीलदार लखन लाल राजपूत सीओ राजाराम चौधरी पहुंचे। परिजनों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें