फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा की पहल: ABVP ने सौंपा ज्ञापन, कार्यकर्ता बोले-  मनचले करते हैं छींटाकशी, बढ़ाई जाए पुलिस पिकेट

Tue, 11 Jul 2023 02:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: जिला संगठन मंत्री निर्भय प्रताप ने बताया कि जब छात्राओं और बहनों ने हमे अपनी समस्या बताई, तो विद्यार्थी परिषद ने तीन मांगों के माध्यम से छात्राओं की समस्या को अवगत कराया गया। साथ ही, कोचिंग-स्कूल के बाहर पुलिस की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसपी को संबोधित ज्ञापन अपर एसपी मायाराम वर्मा को सौंपा।  कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोचिंग के बाहर मनचले लड़के लड़कियों से अभद्रता करते हैं। उन पर टिप्पणी करते हैं। विशेषकर शाम के समय जिन कोचिंग के पास दारू के ठेके हैं।

विज्ञापन

वहां से निकलते समय लड़कियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोचिंग और सार्वजनिक स्थानों में पुलिस की मौजूदगी अवश्य होनी चाहिए। यह ज्ञापन एबीपीवी की समस्त नगर इकाइयों के द्वारा सम्मिलित रूप से दिया गया।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की समस्या प्रत्येक नगर में है। इसलिए प्रशासन को जल्द से जल्द कठोर कदम उठाना चाहिए, क्योंकि हाल ही में भरुआ तथा मौदहा में कोचिंग के बाहर अभद्रता के कई मामले भी सामने आए हैं। जिला संगठन मंत्री निर्भय प्रताप ने बताया कि एबीवीपी राष्ट्र हित में कार्य करता आया है।

विज्ञापन

कोचिंग-स्कूल के बाहर पुलिस हो तैनात
इसी क्रम में जब छात्राओं और बहनों ने हमे अपनी समस्या बताई, तो विद्यार्थी परिषद ने तीन मांगों के माध्यम से छात्राओं की समस्या को अवगत कराया गया। इकाई अध्यक्ष साक्षी गुप्ता ने बताया कि हमने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया है कि कोचिंग-स्कूल के बाहर पुलिस की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

इस दौरान ये लोग रहे उपस्थित
इससे कोचिंग पढ़ने आने वाली छात्राओं को शाम के समय भी आने-जाने मे दिक्कत का सामना ना करना पड़े। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से आलोक श्रीवास नागेंद्र प्रताप, अक्षय गहोई, अंकित चंदेल, अभय, पूर्णिमा, अनुराधा, शिवांगी, चित्रा, अनुज, अंकुर श्रीवास, अमन, युवराज, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें