फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Crime: तालाब में शव मिलने से सनसनी, मृतक की आंखें और जीभ बाहर, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 11 Jul 2023 11:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों ने झगड़े के बाद हत्या का आरोप लगाया है। इस तथ्य की भी जांच पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढा गांव में तालाब में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की जीभ और आंखें बाहर निकली हुईं हैं। इसके चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

टेढा गांव निवासी राजकरन यादव का पुत्र रामनरेश (22) रविवार की शाम से लापता था। मंगलवार को सुबह गांव के बड़े तालाब में शव मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। राजकरन ने मौके पर पहुंचकर कपड़ों से पहचान करते हुए अपने गायब पुत्र होने की आशंका जताई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। इससे परिजनों ने कपड़ों के अलावा उसके कान के किल्ले से रामनरेश के रूप में शिनाख्त की। पिता राजकरन ने बताया कि रविवार के दिन गांव निवासी मनीष खंगार पुत्र श्रीराम से उसके पुत्र का झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन

शव की जीभ और आंखें निकली हुईं थी बाहर
इसमें दोनों ने एक-दूसरे को जमकर मारा पीटा था और उसी दिन शाम से उसका पुत्र गायब हो गया था। शव की जीभ और आंखें बाहर निकली होने पर परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक अभी अविवाहित था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई
थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों ने झगड़े के बाद हत्या का आरोप लगाया है। इस तथ्य की भी जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें