फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकिता की हत्या से आक्रोश

विज्ञापन
abvp - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। कस्बे में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के बल्लभगढ़ में निकिता की हत्या को लेकर आक्रोश जताकर हत्यारोपी को फांसी देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने स्टेशन तिराहे पर हत्यारोपी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

एबीवीपी के जिला संयोजक दिव्यांशु सिसोदिया ने कहा कि हरियाणा के बल्लभगढ़ में निकिता ने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया था। एबीवीपी के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। हत्या आरोपी और उसके साथियों को फांसी दी जाए। इन लोगों का सहयोग करने वाले कितने भी ताकतवर हो उन पर कार्रवाई की जाए।
मेनरोड स्टेशन तिराहे पर पहुंच कर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हत्यारोपी के पुतले को आग के हवाले कर दिया। एबीवीपी के कार्यकर्ता हत्यारे को फांसी दो के नारे लगाकर आक्रोश व्यक्त करते रहे। इस मौके पर रवि शुक्ल, मोहित तिवारी, अविरल मिश्र, अंकित कुमार, शिवम कुमार, रिषी, विवेक द्विवेदी, प्रशांत राजावत, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें