फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: खुशी के मामले में अब तीन नवंबर को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बिकरू कांड में आरोपी खुशी तिवारी का पैनल से परीक्षण कराने की मांग की सुनवाई गुरुवार को नहीं हो सकी। अब अगली तारीख तीन नवंबर तय की गई है। खुशी को भी पेशी पर नहीं बुलाया गया था।
विज्ञापन

बिकरू कांड में आरोपी बनाई गई अमर दुबे की कथित पत्नी नाबालिग खुशी तिवारी के मामले में उसके अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने पैनल से परीक्षण कराने की मांग की थी। सुनवाई गुरुवार को सुनवाई होनी थी। उसके अधिवक्ता किशोर न्याय बोर्ड पहुंचे थे, लेकिन मामले की सुनवाई टल गई। अगली तिथि तीन नवंबर निर्धारित की गई है। बता दें कि दो जुलाई को कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर गोली चलाई गई थी। सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। पुलिस ने खुशी पर हत्या, हत्या के प्रयास, विस्फोटक अधिनियम जैसी 17 गंभीर धाराओं में आरोपी बनाया है। वह बाराबंकी जिले के बालिका संरक्षण गृह में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें