फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में भी गालीबाज युवती: 44 सेकेंड के वीडियो में दी 20 गालियां, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Tue, 23 Aug 2022 09:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के नोएडा के बाद अब कानपुर में एक गालीबाज महिला का वीडियो वायरल हुआ है।इसमें एक महिला अपनी पड़ोसी से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते दिखाई पड़ रही है।  अंबेडकरपुरम की इस गालीबाज महिला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पड़ोसी को गाली देती आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नोएडा के बाद अब कानपुर में भी ‘गालीबाज युवती’ का वीडियो वायरल हो गया। कल्याणपुर निवासी ये युवती वायरल वीडियो में पड़ोस में रहने वाली महिला को  गालियां दे रही है। पीड़िता ने इस मामले में कल्याणपुर थाने में मां बेटी के खिलाफ रिपोर्टदर्ज कराई है।

विज्ञापन

कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम निवासी महिला ने का आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाली युवती और उसकी मां आए दिन विवाद करते हैं। इससे तंग आकर उन्होंने अपने घर की दीवार ऊंची कर ली थी। इस पर उन लोगों ने रविवार को गालियां देना शुरू कर दिया।

पीड़िता के मुताबिक दोनों ने धमकी दी है कि वह उनके पति को झूठे दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट के मामले में फंसा देंगी। वायरल वीडियो में युवती पड़ोसी महिला को धाराप्रवाह गालियां देते हुए धमकी देते दिखाई रही है। एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर युवती और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिन धाराओं में केस दर्ज किया गया है, उनमें सजा का प्रावधान सात साल से कम का है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य निकलेंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

44 सेकेंड के वीडियो में दी 20 गालियां
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में गालीबाज युवती 44 सेकेंड में 20 गालियां देती हुई दिखाई दे रही है। पीड़िता के अनुसार यह पहली बार नहीं है। मां बेटी इसी तरह से प्रतिदिन व्यवहार करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें