पीड़िता के मुताबिक दोनों ने धमकी दी है कि वह उनके पति को झूठे दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट के मामले में फंसा देंगी। वायरल वीडियो में युवती पड़ोसी महिला को धाराप्रवाह गालियां देते हुए धमकी देते दिखाई रही है। एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर युवती और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पुलिस ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिन धाराओं में केस दर्ज किया गया है, उनमें सजा का प्रावधान सात साल से कम का है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य निकलेंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
44 सेकेंड के वीडियो में दी 20 गालियां
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में गालीबाज युवती 44 सेकेंड में 20 गालियां देती हुई दिखाई दे रही है। पीड़िता के अनुसार यह पहली बार नहीं है। मां बेटी इसी तरह से प्रतिदिन व्यवहार करती है।