डिप्टी जेलर को भेजा गया लखनऊ
जांच में डिप्टी जेलर चंद्रकला की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर वहीं धाराएं दर्ज की गई हैं, जो जेल अधीक्षक समेत अन्य 8 पर दर्ज हैं। इस मामले की सुनवाई लखनऊ के कोर्ट में चलने के कारण डिप्टी जेलर को भी लखनऊ जेल भेज दिया गया है।
मोबाइल समेत ये सामान हुआ बरामद
इनके कब्जे से मोबाइल व कई अन्य चीजें मिली हैं, जो जांच में शामिल की गई हैं। एसपी ने बताया कि डिप्टी जेलर ने महिला होने के नाते निखत बानो ने आसानी से उनसे संपर्क किया और फिर जेल में आना जाना शुरु हुआ। आरोप है कि इसके एवज में उन्हें मोटी रकम व गिफ्ट दिए गए हैं।
अन्य अधिकारियों से पूछताछ जारी
इसकी जांच हो रही है। इनकी ड्यूटी मुलाकाती गेट में ही होने के कारण आसानी से विधायक अब्बास व निखत नियमों के विपरीत अक्सर मिलते थे। इनके खिलाफ भी वहीं सभी धाराएं लगाई गई हैं, जो जेल के अन्य निलंबित अधिकारियों पर लगी हैं। अन्य जेल के निलंबित अधिकारियों की जांच व पूछताछ जारी है।
कौन हैं डिप्टी जेलर
चित्रकूट जिला जेल में तैनात एकमात्र महिला डिप्टी जेलर चंद्रकला पत्नी रामआसरे गौतम एलडीए कालोनी कानपुर रोड थाना आशियाना लखनऊ की निवासी हैं। छह माह से अधिक समय पहले उनकी चित्रकूट जिला जेल में तैनाती हुई थी। यहां पर उनकी जिम्मेदारी बंदियों की मुलाकाती के लिए प्रमुख रूप से थी।