फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Sat, 28 Oct 2017 12:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी तानाशाह के तौर पर सरकार चला रहे हैं। इतना ही उन्होने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर कई अन्य आरोप भी लगाए।
विज्ञापन


   
विज्ञापन

मोदी तानाशाह के तौर पर सरकार चला रहे हैं- आशुतोष

कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला
कानपुरः उन्होंने कहा कि देश में लोग भयभीत हैं। वह मोदी की बात करने से भी डरने लगे हैं। लोगों को लगता है कि अगर वह मोदी के खिलाफ कुछ बोलेंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जान भी जाने का डर होता है। आशुतोष शुक्रवार को आईआईटी कानपुर के कल्चरल फेस्टिवल अंतराग्नि-2017 में छात्रों से संवाद करने आए थे।   उन्होंने कहा कि मोदी तानाशाह के तौर पर सरकार चला रहे हैं। उनके खिलाफ जो बोलता है उसे वह फंसा देते हैं। पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी को भी उन्होंने गलत बताया। बोले, पत्रकार अब भी नहीं जागे तो सब मारे जाएंगे। फासीवाद मुनादी देकर नहीं आता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें