रूरा। कोर्ट में विचाराधीन मामले में गवाही देने पर अड़े युवक को अंदाया प्रधान ने साथी संग रास्ते में रोक कर मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के इकघरा निवासी अमरजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जिसमें उसकी गवाही होनी है। मामले में विपक्ष के पुत्तीपुरवा निवासी संजय व अंदाया प्रधान प्रशांत यादव उसपर दबाव बनाकर कोर्ट में गवाही न देने का दबाव बना रहे थे। आरोपियों के बुलाने पर वह उनके पास नहीं गया। इसपर गुरुवार शाम को गहलों से बाजार कर लौटने के दौरान प्रधान व उसके साथी ने रास्ता रोक कर मारपीट की। कोर्ट में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद