फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: रात में पुलिस पति को पकड़कर ले गई, सुबह फंदे पर मिला पत्नी का शव

Sun, 30 Jun 2024 10:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में पुलिस ने रात में युवक को गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन सुबह पत्नी का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने जमानत कराई तब पति पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बहाउद्दीनपुर गांव में शनिवार को पड़ोसी से हुए झगड़े में पुलिस ने रात में युवक को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह पत्नी का शव घर में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने मृतका के पति की जमानत कराई तब वह घर पहुंचा। पति ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सफीपुर कोतवाली के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी फकीरे, पत्नी अनीता (35) के साथ कानपुर के कल्याणपुर में किराये पर रहकर राजगीर का काम करता है।

विज्ञापन


पत्नी घरों में बर्तन धोकर घरेलू खर्च में मदद करती थी। प्रत्येक शनिवार को दोनों गांव आते और रविवार शाम को चले जाते थे। शनिवार देर शाम दोनों आए थे। इसी दौरान घर के सामने की जमीन को लेकर पड़ोसी से झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने फकीरे को पकड़ा और सफीपुर कोतवाली ले गई। जहां शांति भंग में उसका चालान कर दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक, घर में अकेली अनीता पति की गिरफ्तारी से परेशान होकर काफी देर तक रोती रही। रविवार सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस पहुंची और कुछ ग्रामीणों को फकीरे की जमानत के लिए तैयार किया। दोपहर को फकीरे की जमानत हुई तब वह घर पहुंचा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। फकीरे ने मोहल्ले के ही दो लोगों पर पत्नी अनीता की हत्या का आरोप लगाया है। सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। शनिवार शाम को पति-पत्नी दोनों ने शराब पी रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें