फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लूटपाट में बाइक से गिरकर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Fri, 20 Jun 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर उमरन ओवरब्रिज के पास शनिवार रात पति संग लौट रही महिला से पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर बाला लूटा था।
विज्ञापन

धक्का लगने से महिला सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई थी। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान महिला ने कानपुर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। रूरा थाना के सरगांव बुजुर्ग निवासी हिमांशु द्विवेदी की पत्नी रक्षा उर्फ कोमल (30) की कानपुर नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में गुरुवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। अनहोनी पर पति हिमांशु, पिता रवींद्र द्विवेदी, मां गीता बिलखने लगे। परिजन शव को लेकर पैतृक गांव सरगांव पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही रक्षा के मायके शिवली से पिता योगेश मिश्रा, भाई हर्षित, अंशू भी पहुंचे।
मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम करवाने से इंकार करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ सदर संजय वर्मा, रनियां थानाध्यक्ष संजय गुप्ता, रूरा थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने मायके पक्ष के लोगों को कानूनी कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम कराना जरूरी बताया। इसके बाद परिवार के लोग पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने के लिए तैयार हुए। इधर पोस्टमार्टम बाउस पहुंचकर एसपी अरविंद िमश्र ने परिवार को शांत्वना देते हुए कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम होने के बाद रक्षा के शव का खेरेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि हिमांशु पत्नी रक्षा को लेकर कानपुर से लेकर शनिवार को बाइक से घर लौट रहे थे। रनियां के उमरन ओवरब्रिज के पास रात करीब पौने दस बजे पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे ने झपट्टा मारकर रक्षा के कान से बाला छीन लिया। धक्का लगने से वह बाइक से सड़क पर गिर गईं। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं व कोमा में थीं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था, वहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया था। घटना को लेकर देर रात डीआईजी हरीश चंदर ने एसपी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें