फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान, मरने से पहले बनाया वीडियो, कहा- घर में नहीं मिलती है इज्जत

Sun, 08 Oct 2023 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से शिकायती पत्र मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतका की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में फफूंद और पाता रेलवे स्टेशनों के बीच में रेल ट्रैक पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने में जुट गई। मरने से पहले महिला ने एक वीडियो बनाकर अपने भाई को भेजा। जब तक भाई वीडियो देख पाता, महिला ट्रेन से कट चुकी थी। मायके वालों ने मोर्च्यूरी पहुंचकर उसकी शिनाख्त की।

विज्ञापन

शनिवार सुबह लगभग 11 बजे दिबियापुर थाना पुलिस सूचना पर गांव केंझरी अड्डा के पास पहुंची। यहां दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक पर एक महिला का शव मिला। इस पर दिबियापुर थाने के दरोगा प्रदीप अवस्थी और महिला कांस्टेबल ने मौके शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्च्यूरी भेज दिया गया।
देर शाम मोर्च्यूरी  पहुंचे मृतका के भाई अतुल शर्मा व अन्य परिजनों ने उसकी शिनाख्त प्रवीना (28) पत्नी अमित तिवारी के रूप में की। भाई अतुल ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। बताया कि उसके मोबाइल पर सुबह मरने से पहले बहन प्रवीना का बनाया हुआ एक वीडियो पहुंचा। इस दौरान वह खेत पर ट्रैक्टर से चला रहा था।

विज्ञापन

शाम को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
इससे वह वीडियो को देख नहीं पाया। दोपहर लगभग 12 बजे जब काम खत्म हुआ, तो सुस्ताने के लिए बैठने के दौरान जैसे ही उसने अपना मोबाइल चलाया। तभी बहन का भेजा हुआ, वीडियो देखा। इस पर उसने औरैया फोन करके जानकारी दी। साथ ही वह खुद भी औरैया आया। शाम को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

घर में उसकी कोई इज्जत नहीं करता
वीडियो में प्रवीना रोते हुए कह रही है कि वह अपनी मर्जी से ट्रेन से कटकर मरने जा रही है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। घर में उसकी कोई इज्जत नहीं करता, वह शारीरिक समस्या से भी परेशान है। उसने बच्चों को आराम से रखने और अपने पति तिवारी की कोई गलती न होने के चलते सभी से उनको कुछ भी न करने की बात कही है।
विज्ञापन

ससुर बोले- बहू..तो नहीं उसकी मौत की खबर आई
घटना को लेकर मृतका के ससुर राजकुमार ने बताया कि सुबह उसकी पुत्रवधू दवा लेने की बात कहकर घर से गई थी। इस पर उसने जल्दी लौटने के लिए कहा था, लेकिन बहू तो नहीं उसकी मौत की खबर आई। मृतका का पति अमित तिवारी खेती करता है। दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें