कानपुर देहात। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 21 और 22 नवंबर को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
कैंप में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और विवरण में संशोधन कराने की सुविधा मिलेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत दोनों दिन संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, अपात्र प्रविष्टि हटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता समेत अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म-8 प्राप्त किए जाएंगे। बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे कैंप में पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा युवा मतदाता और सूची में संशोधन कराने के इच्छुक लोग भी निर्धारित फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।